Breaking News

Home » देश » 7.12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सचिन पायलट

7.12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सचिन पायलट

जयपुर – राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट 7.12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार को तब सामने आई, जब उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए टोंक सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने इस बार भी उन्हें टोंक से मैदान में उतारा है। नामांकन पर्चे के साथ पायलट ने जो हलफनामा दायर किया है, उससे उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी सामने आई है।

2018 के मुकाबले सचिन पायलट की संपत्ति 10 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि उनका कैश अमाउंट 6 गुना बढ़ा है। हलफनामे से यह बात भी सामने आई कि उनसे ज्यादा कैश उनके बेटों के पास है।मंगलवार को सुबह में पूजा-अर्चना के बाद रोड शो करते हुए पायलट नामांकन स्थल तक पहुंचे। भारी संख्या में समर्थकों के साथ आये पायलट ने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने पर्चा भरा। इस दौरान जगह-जगह उनका काफिला रुकता रहा और पायलट ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

सचिन पायलट ने 2018 में अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति 6 करोड़ 43 लाख 39 हजार बताई थी। 51 हजार रुपये कैश थे, 2 करोड़ 99 लाख की चल संपति, 3 करोड़ 43 लाख की अचल संपत्ति थी। अब उनकी संपत्ति 7 करोड़ 12 लाख, 2.95 लाख रुपये कैश हैं, 5 करोड 71 लाख चल संपत्ति, 1 करोड़ 41 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके दोनों बेटों आरण और विहान के पास कुल 7 लाख रुपये कैश हैं।अपने हलफनामे में पायलट ने बताया है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है। एक 10 ग्राम के सोने की चेन है और 4 ग्राम सोने की अंगूठी। पायलट ने किसी तरह का लोन नहीं लिया है। हालांकि उन्होंने 1 करोड़ 26 लाख रुपये उधार जरूर दिए हैं।

सचिन पायलट जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा सीट के मतदाता हैं। इसलिये वे टोंक में वोट नहीं कर पाएंगे। पिछली बार वे किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के मतदाता थे। तब भी वे टोंक में वोट नहीं डाल पाए थे।हालांकि वह चुनाव उन्होंने 54 हजार 179 वोट से जीते थे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]